गगहा फ्लाईओवर पर सरिये से लदे ट्रेलर की टक्कर: चालक की हुई मौत, क्रेन की मदद से निकाला गया क्षत-विक्षत शव

गोरखपुर|1 घंटा पहले
 चालक की हुई मौत, क्रेन की मदद से निकाला गया क्षत-विक्षत शव

गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर गगहा क्षेत्र के कहला फ्लाईओवर पर सोमवार तड़के भीषण सड़क हादसे में एक ट्रेलर चालक की मौत हो गई। सरिया से लदा ट्रेलर फ्लाईओवर पर पहले से खड़े ट्रेलर में पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें बुरी तरह फंस गया।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे बड़हलगंज की ओर से आ रहा सरिया लदा ट्रेलर कहला फ्लाईओवर पर पहले से खड़े ट्रेलर से जा भिड़ा। हादसे के बाद ट्रेलर में लदा सरिया आगे की ओर खिसक गया और केबिन पूरी तरह चकनाचूर हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।

क्रेन की मदद से शव को निकाला गया बाहर

हादसे की सूचना मिलते ही गगहा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त केबिन को हटाया और चालक के क्षत-विक्षत शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

आधार कार्ड से हुई मृतक की पहचान

मृतक की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड के आधार पर हुई। उसकी पहचान प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर पोस्ट, थाना उदयपुर क्षेत्र के अमीशंकरपुर निवासी सद्दीक खान पुत्र हबीब उल्ला खान के रूप में हुई। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

गगहा के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि यह हादसा चालक को झपकी आने के कारण हुआ होगा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।