गोरखपुर में UP TET परीक्षा का आज पहला दिन: 32 केंद्रों पर होगा एग्जाम, पुलिस-मजिस्ट्रेट का रहेगा कड़ा पहरा

गोरखपुर|3 घंटे पहले
32 केंद्रों पर होगा एग्जाम, पुलिस-मजिस्ट्रेट का रहेगा कड़ा पहरा

शहर में UP TET परीक्षा दो से चार जुलाई तक 32 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था रहेगी।

जिले में UP TET के लिए कुल 72,020 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा दो और तीन जुलाई को दो शिफ्ट में और चार जुलाई को एक शिफ्ट में आयोजित होगी। फर्स्ट शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और सेकेंड शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी। परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। प्रशासन ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा पर विशेष जोर

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार ने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता और शुचिता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को पेयजल, बिजली, शौचालय और बैठने जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ नियंत्रण और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

सीसीटीवी से होगी निगरानी

नोडल अधिकारी के अनुसार प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए डबल लॉक व्यवस्था लागू रहेगी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, प्रवेश के समय सघन जांच और निर्धारित प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। जिससे परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।