फ्लोटिंग रेस्टोरेंट पहुंचे वसीम जाफर-ज्वाला सिंह: बोले गोरखपुर का अद्भुत विकास हुआ, जमकर की खाने की तारीफ

गोरखपुर|
बोले गोरखपुर का अद्भुत विकास हुआ, जमकर की खाने की तारीफ

शहर के बच्चों को क्रिकेट के गुर सिखाने आए दिग्गज क्रिकेटर वसीम जाफर और कोच ज्वाला सिंह अपनी पूरी टीम के साथ मंगलवार की शाम नौका विहार स्थित फ्लोटिंग रेस्टोरेंट पहुंचे। दिन भर की थकान मिटाने के लिए खिलाड़ियों ने यहां विभिन्न व्यंजनों का लुत्फ उठाया। फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की आभा से आकर्षित दिग्गज क्रिकेटर ने इसकी खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि गोरखपुर तेजी से ग्रो कर रहा है। यहां कई फाइव स्टार होटल, चौड़ी सड़कें और वर्ल्ड क्लास संस्थान मौजूद हैं। फ्लाटिंग रेस्टोरेंट यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। वसीम ने खाने की तारीफ करते हुए कहा कि यहां का स्वाद बेमिसाल है। मैं जब भी गोरखपुर आऊंगा। यहां के व्यंजनों का स्वाद लेने जरुर आऊंगा। भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि यहां के खिलाड़ियों में गजब की प्रतिभा है। वे हमेशा सीखने के लिए तैयार रहते हैं। मुझे यहां आकर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है।

बोले गोरखपुर का अद्भुत विकास हुआ, जमकर की खाने की तारीफ
बोले गोरखपुर का अद्भुत विकास हुआ, जमकर की खाने की तारीफ

पानी के बीच तैरते रेस्टोरेंट में भोजन करना शानदार एहसास

क्रिकेट कोच ज्वाला सिंह ने कहा कि पहले गोरखपुर में रुकने व खाने के लिए कुछ चुनिंदा आप्शन ही थे। बीते सालों में शहर का तेजी से विकास हुआ है। आज हम गर्व से राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय व्यक्तित्व को बुलाकर अपने शहर का टूरिज्म दिखा सकते हैं। अब शहर में रुकने के लिए कई फाइव स्टार होटलों के साथ ही फ्लोटिंग रेस्टोरेंट जैसे शानदार व्यंजन परोसने वाले बेहतरीन प्रतिष्ठान मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि ताल के बीचों-बीच तैर रहे इस रेस्टोरेंट में भोजन करना शानदार एहसास है। इस दौरान फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के ओनर आलोक कुमार अग्रवाल, सीईओ प्राची सिंह, तोषित गोयल, प्रणय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।