35.56 करोड़ रुपये से संवरेंगे शहर के वार्ड: विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शुरू, 87 परियोजनाओं के लिए जारी हुई निविदाएं

गोरखपुर|
विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शुरू, 87 परियोजनाओं के लिए जारी हुई निविदाएं

शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने के लिए नगर निगम ने 15वें वित्त आयोग के तहत 35 करोड़ 56 लाख 42 हजार रुपये की विकास योजनाओं को गति दे दी है। इसके तहत विभिन्न वार्डों में सड़क निर्माण, जलनिकासी व्यवस्था, पार्कों के सौंर्दयीकरण और सफाई सुविधाओं के विस्तार से जुड़े कार्य कराए जाएंगे। नगर निगम ने इन परियोजनाओं के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है।

नगर निगम द्वारा 87 विकास कार्यों के लिए 23 करोड़ 69 लाख रुपये से अधिक की निविदाएं जारी की गई हैं। मुख्य अभियंता अमित शर्मा के अनुसार शहर के 79 पार्कों के विकास और सौंर्दयीकरण पर लगभग सात करोड़ 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन पार्कों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, सौंदर्यीकरण और नागरिकों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किए जाएंगे।

सड़क और जलनिकासी व्यवस्था होगी मजबूत

योजनाओं के तहत विभिन्न वार्डों में करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से 39 सीसी सड़क, नाली और सड़क पटरी निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इन परियोजनाओं से आवागमन सुगम होगा। बरसात के दौरान जलभराव जैसी समस्याओं में कमी आने की उम्मीद है। नगर निगम का दावा है कि इन कार्यों से शहरी बुनियादी ढांचे को नई मजबूती मिलेगी।

सफाई कर्मचारियों के लिए बनेगा आवास

वार्ड संख्या 66 सुभाष चंद्र बोस नगर में नगर निगम की खाली भूमि पर सफाई कर्मचारियों के लिए स्टाफ आवास का निर्माण भी प्रस्तावित है। इस परियोजना पर पांच करोड़ सात लाख 88 हजार रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे। इसके लिए भी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि इन विकास योजनाओं के पूरा होने से शहर की मूलभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। नागरिकों को बेहतर शहरी वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।