सराफा दुकान में घुसकर महिलाओं ने गहने उड़ाए: खरीदारी के बहाने किया प्रवेश, व्यापारी ने सीसीटीवी चेक किया तो खुली मामले की पोल

गोरखपुर|
खरीदारी के बहाने किया प्रवेश, व्यापारी ने सीसीटीवी चेक किया तो खुली मामले की पोल

बेलीपार थाना क्षेत्र के महावीर छपरा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां शॉपिंग करने बहाने सर्राफा दुकान में घुसी पांच महिलाओं ने गहने चोरी कर लिए।

उनके जाने के बाद दुकानदार ने जब स्टॉक का मिलान किया तो गहने गायब मिलें। उसने तुरंत सीसीटीवी फुटेज चेक किया। तब जाकर चोरी का पता चला। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच में शुरु कर दी है।

गहने देखने के बाद बिना खरीदे ही लौट गईं

दुकानदार योगेश ने बताया कि बेलीपार थाना क्षेत्र के महावीर छपरा चौराहे पर उसकी श्याम ज्वेलर्स नाम से शॉप है। गुरुवार को पांच महिलाएं एक साथ खरीदारी करने के लिए पहुंची। कान के टप्स, पायल और नाक की कील दिखाने को कहा। काफी देर तक देखने के बाद उन्होंने एक-एक गहने खरीदने का दिखावा किया। बाद में बिना गहने खरीदे वहां से चली गई।

स्टॉक का मिलान करने पर चोरी का पता चला

महिलाओं के जाने के बाद जब दुकानदार ने स्टाक का मिलान किया तो कुछ सोने के गहने गायब मिले। शक होने पर सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा तो महिलाएं चोरी करती नजर आईं। योगेश वर्मा ने बेलीपार थाने में तहरीर देकर पुलिस को कैमरे का फुटेज भी उपलब्ध कराया है। फिलहाल पुलिस महिलाओं की पहचान करने में जुटी है। वहीं, इस घटना के बाद व्यापारियों में दहशत की स्थिति है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।