गोरखपुर में तिरंगा यात्रा में तीन किमी पैदल चलेंगे सीएम योगी: 10 अगस्त को नगर निगम से होगी शुरुआत, रानी लक्ष्मीबाई से महाराणा प्रताप तक तय हुआ रूट

गोरखपुर|
10 अगस्त को नगर निगम से होगी शुरुआत, रानी लक्ष्मीबाई से महाराणा प्रताप तक तय हुआ रूट

स्वतंत्रता दिवस और विभाजन विभीषिका दिवस के मौके पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 अगस्त को जिले में तिरंगा यात्रा की अगुवाई करेंगे। नगर निगम परिसर स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा से रेलवे स्टेशन चौक स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा तक करीब तीन किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री हाथ में तिरंगा लेकर पैदल यात्रा में शामिल होंगे और नागरिकों से 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस तथा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान करेंगे।

10 अगस्त को प्रस्तावित यात्रा के लिए नगर निगम की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगर निगम परिसर में रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद तिरंगा यात्रा शुरू करेंगे। यात्रा गोलघर चौराहा, कालीमंदिर और यातायात तिराहा होते हुए रेलवे स्टेशन चौराहा पहुंचेगी। यहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ यात्रा का समापन होगा। मुख्यमंत्री की पैदल भागीदारी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी व्यापक स्तर पर की जा रही है।

प्रदेश में पांच करोड़ घरों का लक्ष्य

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत प्रदेश सरकार ने इस वर्ष राज्य के पांच करोड़ घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य तय किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस अभियान को व्यापक जनांदोलन का रूप देने का आह्वान कर चुके हैं। लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रदेश स्तर पर कार्ययोजना तैयार की गई है। इसी क्रम में अलग-अलग जिलों में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाएगा।

काकोरी ट्रेन एक्शन की तारीख से अभियान की शुरुआत

प्रदेशभर में प्रस्तावित तिरंगा यात्राओं की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ से करेंगे। इसके अगले दिन सोमवार को जिले में आयोजित तिरंगा यात्रा में वह स्वयं शामिल होंगे। नगर निगम ने यात्रा को भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। यात्रा के दौरान नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर रहेगा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।