कानपुर में आम के बगीचे में मिली युवती की लाश: घर से बिना बताए गई थी प्रेमी के साथ, तीन महीने की थी प्रेग्रेंट

कानपुर|13 अगस्त 2026
घर से बिना बताए गई थी प्रेमी के साथ, तीन महीने की थी प्रेग्रेंट

कानपुर में गुरुवार सुबह 24 साल की गर्भवती युवती का शव आम के बगीचे में मिला। शव के मुंह से झाग निकल रहा था और शरीर नीला पड़ा था। मां ने प्रेमी पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। युवती की मां ने बताया कि बेटी करीब चार महीने पहले प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। करीब एक महीने पहले वह घर लौटी तो बताया कि वह तीन महीने की गर्भवती है। इसके पांच दिन बाद वह एक दूसरे युवक के साथ फिर घर से चली गई। इसके 25 दिन बाद गांव के बाहर आम के बाग में उसकी लाश मिली।

मामला घाटमपुर थानाक्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस ने बताया कि परिजन संदिग्ध युवकों के बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए हैं। तहरीर मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी। मौत की वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी।

शहर के युवक से था प्रेम संबंध

घाटमपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं। मां ने बताया कि युवती का शहर में रहने वाले एक युवक से प्रेम संबंध था। बेटी उससे आए दिन मिलने जाती थी। घरवाले उसे प्रेमी से मिलने से मना करते थे लेकिन वह नहीं मानती थी। पिता की डांट के बाद वह नाराज रहने लगी थी।

बिना बताए भाग गई घर से

मां ने बतया, करीब 4 महीने पहले बेटी बिना बताए प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। करीब एक महीने पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद वह घर लौट आई। उसने परिजनों को बताया कि वह करीब तीन महीने की गर्भवती है। घर वालों ने उसे समझाया, लेकिन पांच दिन बाद वह एक दूसरे युवक के साथ फिर घर से चली गई। इसके बाद गुरुवार सुबह उसका शव गांव से करीब 500 मीटर दूर आम के बाग में मिला।

पुलिस ने युवती का मोबाइल फोन लिया कब्जे में

घाटमपुर थाना प्रभारी मनोज सिंह भदौरिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने युवती का मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया है। परिजनों ने युवती के प्रेमी पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।

युवती की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

परिजन फिलहाल संदिग्ध युवकों की स्पष्ट पहचान और उनके बारे में पूरी जानकारी नहीं दे पाए हैं। पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत की वजह सामने आयेगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।