कानपुर में महिला ने चाकू से काटा खुद का गला: 20 घंटे बाद मौत, ससुराल वालों से थी परेशान

ससुराल वालों से परेशान होकर महिला ने चाकू से खुद का गला काट लिया। खून से लथपथ होकर तड़पती रही। रविवार सुबह 4 बजे परिवार के लोगों ने गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रुखसाना (33) की देर रात करीब 12 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। मामला नरवल थाना क्षेत्र का है।
नर्वल क्षेत्र में एक 35 वर्षीय महिला ने चाकू से अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या का प्रयास करने का प्रयास किया। खून से लथपथ हालत में तड़पता देख परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया जंहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान थी रूखसाना
नरवल की रहने वाली रुखसाना की शादी 16 साल पहले 2010 में बांदा के मर्दन नाका के यासीन से हुई थी। दोनों को एक बेटी भी है जो कि 11 साल की है। रुखसाना के परिवार वालों का कहना है कि शादी के बाद पति यासीन, सास जिन्नत, ससुर इमाम बक्श और देवर हसीन मेरी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान कर रहे थे।
इलाज के दौरान हुई मौत
10 जनवरी 2025 को ससुराल के लोगों ने बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। साथ ही परिवार के लोगों ने बेटी के जेवर, कपड़े और स्त्रीधन भी ले लिया। हम लोगों ने कई बार समझौत के प्रयास किए लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। मानसिक तनाव के चलते रविवार सुबह करीब 4 बजे रुखसाना ने अपने गले पर चाकू से वार कर लिया। परिजन उसे तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए, जहां देर रात उसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
ससुराल वाले करते थे प्रताड़ित
रुखसाना के भाई नसीम ने बताया- मेरी बहन को उसके ससुराल वाले बहुत प्रताड़ित करते थे। उसको बहुत खराब हालत में रखते थे। बिना बिजली के घर में रहती थी। बीते 10 जनवरी 2025 को भी उसके साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया था और मायके में छोड़ गए। वह टेंशन में रहती थी। कहती थी कि वो हमे ले नहीं जा रहे। घटना वाले दिन हम लोग फैजाबाद में थे।
तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई
घटना के संबंध में नर्वल थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही मामले की जांच कर वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।









