कानपुर के एसबीआई बैंक के लॉकर से गायब जेवरात: पीड़िता ने प्रबंधक और कर्मचारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस में दर्ज की ​शिकायत

कानपुर|09 अगस्त 2026
पीड़िता ने प्रबंधक और कर्मचारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस में दर्ज की ​शिकायत

स्वरूप नगर में स्थित एसबीआई बैंक की शाखा के लॉकर से 50 लाख रुपये की जेवरात गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बैंक प्रबंधक और कर्मचारियों पर आरोप लगाकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत की। स्वरूप नगर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया।

2003 में स्टेट बैंक में खुलवाया था सेविंग अकाउंट

कौशलपुरी निवासी रश्मि अरोड़ा ने बताया कि वर्ष 2003 में उन्होंने स्वरुप नगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर की ब्रांच में सेविंग अकाउंट खुलवाया था। बैंक ने उन्हें लॉकर नंबर 23 आवंटित किया था। जिसमें उन्होंने करीब 50 लाख रुपये कीमत के जेवरात रखे हुए थे। पति की मौत के बाद वह लखनऊ में अपनी बेटी के घर रहने लगी।

खाते से कट रहा था लॉकर का चार्ज

करीब चार माह पहले वह अपनी बेटी के साथ बैंक पहुंची तो जानकारी हुई कि स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर का भारतीय स्टेट बैंक में विलय हो चुका है। उनके खाते से लॉकर का चार्ज कट रहा था। बीती 21 जुलाई को उन्होंने खाते में रकम जमा करने के बाद बैंक ने लॉकर नंबर बताया। हालांकि उस दिन चाबी नहीं होने के कारण वह लॉकर नहीं देख सकी।

27 जुलाई को लॉकर देखा तो गायब थे जेवरात

जिसके बाद 27 जुलाई को उन्होंने बैंक पहुंचकर लॉकर देखा तो जेवर गायब थे। बैंक कर्मचारियों और पुलिस से शिकायत के बावजूद कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने बैंक प्रबंधक और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर शिकायत की।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।