कुशीनगर में कार ने तीन छात्राओं को कुचला: हादसे में दो की मौत; एक गंभीर, कॉलेज से लौट रही थी घर

कुशीनगर|25 अगस्त 2026
हादसे में दो की मौत; एक गंभीर, कॉलेज से लौट रही थी घर

तमकुहीराज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को टक्कर मार दी। माधोपुर कट के पास हुए हादसे में दो छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। घायल छात्रा को सीएचसी तमकुहीराज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया।

मृतकों की पहचान निशा गिरि पुत्री ओमप्रकाश गिरि और अनामिका ठाकुर पुत्री हरेंद्र ठाकुर के रूप में हुई है। दोनों बिहार के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुखदेव पट्टी की रहने वाली थीं। घायल छात्रा की पहचान आलिसा खातून के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों विद्यावती देवी महाविद्यालय, झारही (तमकुहीराज) से पढ़ाई करने के बाद स्कूटी से घर लौट रही थीं। इसी दौरान माधोपुर कट के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

लोगों ने पीछा कर पकड़ी कार

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के करीब एक घंटे बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने पीछा कर कार को पकड़ लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।