कुशीनगर में नारायणी नदी का बढ़ा जलस्तर: बहकर आ रही ​लकड़ियाें को निकालने पहुंचे ग्रामीण, प्रशासन अलर्ट

कुशीनगर|27 अगस्त 2026
बहकर आ रही ​लकड़ियाें को निकालने पहुंचे ग्रामीण, प्रशासन अलर्ट

नेपाल में आई बाढ़ के बाद नारायणी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसी के चलते खड्डा तहसील क्षेत्र के मदनपुर ठोकर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। वे नदी में बहकर आ रही कीमती लकड़ियों को छानने के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि , नेपाल की ओर से बाढ़ का पानी नारायणी नदी के रास्ते निचले इलाकों में आ रहा है। इस दौरान नदी के तेज बहाव में पेड़ों की लकड़ियां भी बहकर आ रही हैं।

जैसे ही इसकी सूचना आसपास के गांवों में फैली, बड़ी संख्या में लोग मदनपुर ठोकर पर पहुंच गए और लकड़ियों को बटोरने लगे। मदनपुर ठोकर पर ग्रामीणों की भारी भीड़ के कारण काफी हलचल देखी गई। लोग नदी के किनारे खड़े होकर लगातार बहाव के साथ आने वाली लकड़ियों पर नजर रख रहे थे।

प्रशासन ने सतर्क रहने की, कि अपील

इधर, नेपाल में बाढ़ और नारायणी नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन पहले से ही अलर्ट है। कुशीनगर में संभावित बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर अधिकारियों ने तटवर्ती इलाकों का निरीक्षण किया है और स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। हालांकि, नदी का तेज बहाव देखते हुए उसमें उतरना या लकड़ियां निकालने का प्रयास करना ग्रामीणों के लिए बेहद जोखिम भरा हो सकता है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।