लखनऊ के BBD यूनिवर्सिटी में आधी रात हंगामा: खराब खाने को लेकर छात्रों का फूटा गुस्सा, 25 पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई

लखनऊ|17 मई 2026
खराब खाने को लेकर छात्रों का फूटा गुस्सा, 25 पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई

बीबीडी यूनिवर्सिटी में खराब खाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। छात्रों ने मेस के खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। बीटेक और बीसीए के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू किया। मामला देर रात तेजी से बढ़ता चला गया। आरोप है कि शिकायत पर वार्डन ने अभद्रता की। छात्रों के साथ हाथापाई का भी आरोप लगया है। घटना यूनिवर्सिटी के सीएमडी ब्लॉक की बताई जा रही है। छात्रों के मुताबिक मेस में खराब खाना परोसा गया था। कई छात्रों ने खाने की क्वालिटी पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद छात्रों ने ब्लॉक प्रशासन से शिकायत की। आरोप है कि शिकायत सुनने के बाद विवाद और बढ़ गया।

छात्रों ने आरोप लगाया है कि ब्लॉक हेड शुभम प्रताप सिंह ने सख्त लहजे में जवाब दिया। कथित तौर पर कहा गया कि यही खाना खाना पड़ेगा। इस बात से छात्र और नाराज हो गए। विरोध बढ़ने पर छात्रों और वार्डन के बीच बहस शुरू हो गई। छात्रों ने खराब भोजन खाने से इनकार कर दिया। उन्होंने बाहर से सब्जी मंगाकर खाने की बात कही। इसी मुद्दे पर माहौल और तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र हॉस्टल से बाहर निकल आए। छात्रों ने कैंपस में नारेबाजी शुरू कर दी।

हाईवे जाम करने पहुंचे छात्र

आक्रोशित छात्र लखनऊ-अयोध्या हाईवे की तरफ बढ़ने लगे। कुछ छात्रों ने सड़क जाम करने की कोशिश की। करीब आधे घंटे तक अफरा-तफरी बनी रही। देर रात कैंपस के बाहर भी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। यूनिवर्सिटी प्रशासन के अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत शुरू की। प्रशासन के काफी देर तक समझाने पर छात्र शांत हो गए।

रात साढ़े बारह बजे खत्म हुआ प्रदर्शन

प्रशासन ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके बाद छात्रों ने प्रदर्शन खत्म किया। करीब 12:30 बजे स्थिति सामान्य हो सकी है। हालांकि छात्रों में नाराजगी बनी रही। अभी तक यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। घटना से जुड़ा एक और मामला सामने आया है। बताया गया कि एक छात्र ने बाहर से नॉनवेज मंगवाया था। वह मेस से रोटी लेकर अपने कमरे में खाना खा रहा था। इसकी जानकारी वार्डन तक पहुंच गई। छात्रों का आरोप है कि वार्डन ने छात्र को ऑफिस बुलाया। वहां उसके साथ मारपीट की गई। इस घटना के बाद छात्रों का गुस्सा और बढ़ गया। देखते ही देखते पूरा हॉस्टल विरोध में उतर आया।

पुलिसकर्मियों पर भी हुई कार्रवाई

मामले में पुलिस विभाग पर भी सवाल उठे है। आरोप है कि सूचना मिलने के बाद पुलिस समय पर नहीं पहुंची। जब सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे, तब स्थानीय थाने के पुलिसकर्मी वहां मौजूद नहीं थे। मामले को गंभीर मानते हुए कार्रवाई शुरू हुई। करीब 25 पुलिसकर्मियों के खिलाफ रपट दर्ज की गई। पुलिस उपायुक्त पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लापरवाही बरतने वालों से जवाब मांगा जाएगा।

विभागीय कार्रवाई की तैयारी

एडीसीपी अमोक मुर्कुट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई होगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

वेबसाइट पर ही पढ़ें