पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी रूप: बड़े भाई ने छोटे भाई की ली जान, सिलेंडर से हमला कर सड़क पर फेंकी बॉडी

लखनऊ|08 जून 2026
बड़े भाई ने छोटे भाई की ली जान, सिलेंडर से हमला कर सड़क पर फेंकी बॉडी

लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद ने भयावह मोड़ ले लिया। घरेलू कलह के बीच बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की कथित रूप से हत्या कर दी। आरोप है कि नशे की हालत में बड़े भाई ने पहले अपने माता-पिता के साथ मारपीट की और विरोध करने पर छोटे भाई के सिर पर घरेलू गैस सिलेंडर से कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल युवक को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान 21 वर्षीय आर्यन मिश्रा के रूप में हुई है। जो डालीगंज स्थित एक बीज भंडार में दवा आपूर्ति का काम करता था। वहीं आरोपी बड़ा भाई 24 वर्षीय अभिषेक मिश्रा बेरोजगार बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार अभिषेक नशे का आदी था और अक्सर घर में विवाद करता था। उसने पहले अपने पिता रामानंद मिश्रा के साथ मारपीट की। स्थिति बिगड़ती देख पिता किसी तरह वहां से हट गए। इसके बाद अभिषेक ने अपनी मां के साथ भी अभद्रता और मारपीट शुरू कर दी। मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की। लेकिन जब आर्यन ने मां के साथ हो रही मारपीट का विरोध किया तो दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। जानकारी के अनुसार दोनों के बीच पहले सड़क पर हाथापाई हुई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को अलग कर दिया था।

घायल भाई को टांग पकड़कर सड़क पर घसीटा

जानकारों का कहना है कि कुछ देर बाद दोनों भाई फिर आमने-सामने आ गए। इसी दौरान अभिषेक ने घर में रखे गैस सिलेंडर से आर्यन के सिर पर लगातार कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से आर्यन मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने घायल भाई को टांग पकड़कर सड़क तक घसीटा। वहां खड़े लोगों के सामने वह चिल्लाते हुए कहने लगा कि उसने अपने भाई को मार डाला है और जिसे जो करना हो कर ले। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। आर्यन को तत्काल ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी अभिषेक मिश्रा को हिरासत में लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद और नशे की लत को घटना की प्रमुख वजह माना जा रहा है। बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस निगरानी भी बढ़ा दी गई है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।