महराजगंज के सभी वार्डों में 17 सितंबर से चलेगा स्वच्छता अभियान: कूड़ा अलग करने पर दिया जोर, नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी

महाराजगंज|15 सितंबर 2026
कूड़ा अलग करने पर दिया जोर, नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी

जिले में नगर पालिका क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाने के लिए 17 सितंबर से विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के तहत शहर के सभी वार्डों के साथ मुख्य सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई कराई जाएगी। बैठक में अभियान को प्रभावी बनाने के लिए वार्ड स्तर तक रणनीति तैयार की गई।

जिला प्रबंधक अधिकारी चंद्र प्रकाश गौतम ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए विभागीय टीमों के साथ नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी है। प्रोजेक्ट एनालिस्ट अभय कुमार गुप्ता ने कूड़े को अलग-अलग करने और उसके नियमित संग्रह की व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया। सभासद अमितेश गुप्ता और सदरे आलम ने वार्डों में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की जरूरत बताई।

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक में अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा, प्रधान लिपिक बैकुंठनाथ यादव, सभासद ऋषिकेश पटेल, गोरख गुप्ता, राणा पटेल और शेषमणि पटेल मौजूद रहे। सभासद प्रतिनिधि राजू पासवान, विश्वकर्मा पटेल, रामाश्रय, मनोनीत सभासद मुरारी लाल निगम, सफाई लिपिक उमाशंकर और सफाई नायक इंद्राशन समेत नगर पालिका के कर्मचारी व अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।