कुआनो नदी में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत: गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम

संतकबीरनगर|2 घंटे पहले
गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम

धनघटा थाना क्षेत्र के दौलतपुर घाट पर सगे भाई-बहन की कुआनो नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे अपने परिजनों के साथ नदी में स्नान करने गए थे। अचानक गहरे पानी में चले जाने से वे डूबने लगे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने काफी प्रयास के बाद दोनों को नदी से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार महुली थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी हकीमुल्लाह अपने भाई अताउल्लाह तथा बच्चों मोहम्मद सलीम (13 वर्ष) और इफ्तजंहा (8 वर्ष) के साथ धनघटा क्षेत्र के परसहर गांव स्थित ससुराल आए हुए थे। परिवार के लोग कुआनो नदी के दौलतपुर घाट पर स्नान करने पहुंचे। इसी दौरान दोनों बच्चे नदी के गहरे हिस्से में चले गए और डूबने लगे। जानकारी के अनुसार बच्चों ने बचाने के लिए आवाज लगाई। इसके बाद घाट पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। हालांकि नदी की गहराई और तेज बहाव के कारण उन्हें समय रहते बाहर नहीं निकाला जा सका।

गोताखोरों ने निकाली बॉडी

घटना की सूचना पर धनघटा और महुली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को नदी से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।