आग लगने से पांच झोपड़ियां राख: आरोप के बाद दो पक्षों में भिड़ंत, झड़प में पांच लोग हुए घायल

संतकबीरनगर|1 घंटा पहले
आरोप के बाद दो पक्षों में भिड़ंत, झड़प में पांच लोग हुए घायल

मेंहदावल कस्बे में आग ने पांच झोपड़ियों को चंद मिनटों में राख में बदल दिया। घटना के बाद आग लगाने के आरोप को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद मारपीट में बदल गया। झड़प में पांच लोग घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

बसडीला मोहल्ले में रात करीब दस बजे अचानक झोपड़ियों में आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने पांच झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक झोपड़ियों के साथ उनमें रखा अधिकांश घरेलू सामान जलकर नष्ट हो चुका था। घटना से प्रभावित परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

जांच में जुटी पुलिस

आग बुझने के बाद पीड़ित रामविलास ने गांव के कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाया। आरोप लगने के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। मारपीट में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मेंहदावल पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पांच झोपड़ियां जलने की सूचना मिली थी। पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।