संतकबीरनगर में पुलिस ने पंजाब के दो तस्कर को किया अरेस्ट: टीशू पेपर के बंडलों में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, पुलिस ने दबोची पचास लाख की खेप

संतकबीरनगर|14 अगस्त 2026
टीशू पेपर के बंडलों में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, पुलिस ने दबोची पचास लाख की खेप

एनएच-27 पर मगहर के पास पुलिस ने डीसीएम से करीब 50 लाख रुपये कीमत का 167.710 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। तस्करों ने गांजे को टीशू पेपर के बंडलों के बीच छिपा रखा था और इसे उड़ीसा से पंजाब ले जाया जा रहा था। पुलिस ने डीसीएम में सवार पंजाब के लुधियाना निवासी दो अंतरराज्यीय तस्करों चंचल सिंह और राहुल को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने मामले का खुलासा किया।

पुलिस टीम ने गोरखपुर की ओर से आ रहे संदिग्ध डीसीएम को रोककर जांच की। वाहन में चालक समेत दो लोग मौजूद थे। पूछताछ में दोनों ने डीसीएम में टीशू पेपर लदा होने की जानकारी दी, लेकिन पुलिस को संदेह हुआ। कड़ाई से पूछताछ और जांच के दौरान टीशू पेपर के बंडलों के बीच छिपाकर रखा गांजा बरामद हो गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर डीसीएम के जरिए पंजाब पहुंचाते थे और वहां ग्राहकों को बेचते थे।

कांवड़ यात्रा के चलते बदला रास्ता

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि सावन में प्रयागराज की ओर कांवड़ियों की अधिक आवाजाही और चेकिंग बढ़ने के कारण उन्होंने बनारस-गोरखपुर होकर पंजाब जाने का रास्ता चुना था। पुलिस ने गांजे के अलावा डीसीएम, तीन मोबाइल फोन, पर्स, पांच ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड और 500 रुपये नकद भी बरामद किए। डीसीएम के कागजात उपलब्ध नहीं होने पर वाहन को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।