संतकबीरनगर में तेज रफ्तार बुलेट ने बुजुर्ग को कुचला: इलाज के दौरान मौत, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

संतकबीरनगर|
इलाज के दौरान मौत, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

खलीलाबाद क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल 60 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह रिश्तेदार के घर से लौटते समय सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बुलेट ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह हादसा खलीलाबाद-धनघटा मार्ग पर बनियाबारी के पास हुआ। महुली थाना क्षेत्र के खिरिया गांव निवासी कैलाश पाठक (60) अपने एक रिश्तेदार के घर आए थे। सड़क पार करते समय तेज गति से आ रही बुलेट ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

डॉक्टरों ने गोरखपुर किया रेफर

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल बुजुर्ग को जिला अस्पताल खलीलाबाद पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस के अनुसार दुर्घटना में शामिल बुलेट मोटरसाइकिल महुली थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी अंश वर्मा की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।