संतकबीरनगर में विवाहिता की संदिग्ध मौत: चार पर केस दर्ज, दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप

संतकबीरनगर|13 घंटे पहले
चार पर केस दर्ज, दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप

दुधारा थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

मृतका राधिका की शादी वर्ष 2017 में दुधारा थाना क्षेत्र के बाबू भरवलिया गांव निवासी भरतलाल से हुई थी। मृतका के पिता तुफानी मौर्य ने दुधारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि शादी के कुछ वर्षों बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। वर्ष 2020 से पति भरतलाल, देवर मोहन, सास मरजादी देवी और ससुर सीताराम द्वारा सोने की अंगूठी और सोने की माला की मांग की जा रही थी।

जहर देकर हत्या का गंभीर आरोप

पीड़ित पिता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर राधिका को मानसिक और शारीरिक रूप से लगातार प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने आरोप लगाया ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी बेटी को जबरन जहर पिला दिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और बाद में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। परिजन को राधिका मृत अवस्था में पड़ी मिली। जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलने पर दुधारा पुलिस मौके पर पहुंची। बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका की मां उर्मिला देवी और मामी पुष्पा मौर्य ने भी दहेज उत्पीड़न के आरोपों की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति, देवर, सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच निष्कर्षों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।