उमाशंकर त्रिपाठी बने बखिरा के नए थाना प्रभारी: अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, कानून व्यवस्था होगी और मजबूत

संतकबीरनगर|
अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, कानून व्यवस्था होगी और मजबूत

बखिरा थाने की कमान अब तेजतर्रार पुलिस अधिकारी उमाशंकर त्रिपाठी के हाथों में होगी। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने उन्हें बखिरा थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया है। हाल के दिनों में क्षेत्र में हुई घटनाओं और कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस महकमे में उमाशंकर त्रिपाठी को कड़े और परिणामोन्मुख अधिकारी के रूप में जाना जाता है।

उमाशंकर त्रिपाठी वर्ष 2015 में पुलिस सेवा से जुड़े और बलिया में प्रशिक्षण प्राप्त किया। वर्ष 2018 में प्रशिक्षु उपनिरीक्षक के रूप में उनकी पहली तैनाती पैकोलिया थाने में हुई। इसके बाद उन्होंने सोनहा थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक के रूप में कार्य करते हुए कई चर्चित मामलों का खुलासा किया। पुलिस सेवा के दौरान उनके नाम 18 से अधिक पुलिस मुठभेड़ों का रिकॉर्ड दर्ज है।

2021 में बने लालगंज थाना प्रभारी

सितंबर 2021 में उन्हें लालगंज थाने का प्रभारी बनाया गया। जहां उन्होंने कई गंभीर आपराधिक मामलों में प्रभावी कार्रवाई की। इसके बाद छावनी, स्वाट टीम, वाल्टरगंज और पुरानी बस्ती क्षेत्र में भी उन्होंने अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर पुलिस विभाग में अलग पहचान बनाई। कई संगठित अपराध और लूट की घटनाओं के खुलासे में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

अपराध नियंत्रण पर रहेगा फोकस

बखिरा थाने का कार्यभार संभालने के बाद उमाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र में कानून का इकबाल कायम रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक को उम्मीद है कि उनके अनुभव और कार्यशैली का लाभ बखिरा क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने में मिलेगा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।