सड़क हादसे में युवक की मौत: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, शादी में जा रहा था रिश्तेदार के घर

संतकबीरनगर|
अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, शादी में जा रहा था रिश्तेदार के घर

बेलहर थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। रिश्तेदार के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहा युवक रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सिद्धार्थनगर जिले के बांसी थाना क्षेत्र निवासी 34 वर्षीय अशरफ अली पुत्र नूर अली अपने रिश्तेदार के घर दुर्गजोत गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से निकले थे। मंगलवार को जब वह जंगल बेलहर स्थित वन विभाग कार्यालय के सामने पहुंचे, तभी उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक अशरफ अली ने दम तोड़ दिया था। घटना की जानकारी जैसे ही शादी वाले घर पहुंची। खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने पर बेलहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहन चलाते समय सतर्कता बरतने की आवश्यकता को रेखांकित किया है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।