बंगाल में अभिषेक बनर्जी से मारपीट पर बवाल: CID समन के बीच बढ़ा सियासी तापमान, टीएमसी ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप

कोलकाता|7 घंटे पहले
CID समन के बीच बढ़ा सियासी तापमान, टीएमसी ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप

पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को नया विवाद खड़ा हो गया। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ सोनारपुर क्षेत्र में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि चुनावी हिंसा में घायल पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी को विरोध का सामना करना पड़ा। जहां कुछ लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की, अंडे फेंके और धक्का-मुक्की की। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया।

टीएमसी नेताओं के अनुसार, सोनारपुर पहुंचते ही अभिषेक बनर्जी को कुछ लोगों ने घेर लिया। इस दौरान ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए गए। कथित रूप से उनके साथ बदसलूकी की गई। पार्टी का दावा है कि हमलावरों ने उनकी शर्ट तक फाड़ दी। हालात बिगड़ते देख सुरक्षाकर्मियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। बताया गया कि संभावित खतरे को देखते हुए अभिषेक को हेलमेट पहनाकर घटनास्थल से रवाना किया गया। घटना के वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

हेलमेट पहनाकर निकाला गया

घटना के बाद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्हें निशाना बनाने की कोशिश की गई और उनकी शर्ट फाड़ दी गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद नहीं था। अभिषेक ने कहा कि हेलमेट की वजह से उनके सिर को चोट लगने से बचाया जा सका। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की घटनाओं से उनकी पार्टी डरने वाली नहीं है। राजनीतिक संघर्ष जारी रहेगा।

फर्जी हस्ताक्षर मामले में मिला समन

अभिषेक बनर्जी को कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले में पश्चिम बंगाल सीआईडी का समन मिला है। जांच एजेंसी ने उन्हें सोमवार को पूछताछ के लिए भवानी भवन स्थित मुख्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। शनिवार को सीआईडी अधिकारियों ने उनके कालीघाट स्थित आवास पर पहुंचकर नोटिस सौंपा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि घटना और समन के एक ही दिन सामने आने से राज्य की राजनीति में हलचल और तेज हो सकती है। वहीं भाजपा और टीएमसी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी और तीखा होने की संभावना है। प्रशासन की ओर से फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल की परिस्थितियों की समीक्षा की जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।