भूकंप के तेज झटकों से हिला कोलकाता : ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग बाहर निकले, 6.1 तीव्रता वाले भूकंप की शुरुआत म्यांमार से हुई

कोलकाता|07 मार्च 2026
ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग बाहर निकले, 6.1 तीव्रता वाले भूकंप की शुरुआत म्यांमार से हुई

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और आसपास के इलाकों में मंगलवार की शाम भूकंप के झटके महसूस किये गये। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। इससे पहले म्यांमार में आये 6.1 तीव्रता वाले भूकंप के झटके पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में महसूस किये गये।

कोलकाता में धरती हिलने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के कारण कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों और बांग्लादेश में झटके महसूस किए गए। भूकंप म्यांमार के अकयाब से 70 मील पूर्व में आया। कोलकाता में रात 9.15 बजे के आस-पास भूकंप के झटके लगे। हालांकि, कोलकाता और बंगाल सरकार की किसी भी अथॉरिटी ने जानमाल के नुकसान की पुष्टि नहीं की है।

रात 9:05 बजे आया भूकंप

कोलकाता में ऊंची इमारतों के कुछ निवासियों और कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने भूकंप के कई झटके महसूस किये। इसके तुरंत बाद वे बाहर निकलकर खुले स्थानों पर चले गए। इससे पहले भूकंप म्यांमार में रात करीब 9:05 बजे आया, जिसे कुछ सेकेंड तक महसूस किया गया।

अकयाब से 70 मील पूर्व में भूकंप का केंद्र

भूकंप के कारण किसी प्रकार के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है। अधिकारी ने बताया कि भूकंप का केंद्र म्यांमार में अकयाब से 70 मील पूर्व में कहीं था। हम भूकंप के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं और इसके सटीक स्थान का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 थी।

बांग्लादेश में दूसरा भूकंप

म्यांमार में भूकंप ऐसे वक्त पर आया है जब कुछ घंटे पहले ही बांग्लादेश में धरती हिली थी। रिपोर्ट के अनुसार यह 24 घंटे से भी कम समय में बांग्लादेश में महसूस किया गया दूसरा भूकंप भी है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने एक बयान में कहा कि इससे पहले मंगलवार को देश में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था। म्यांमार में आए भूकंप का केंद्र येनांगयांग से 95 किलोमीटर की दूरी पर रहा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।