पूर्व TMC विधायक पर थाने में फेंके गए अंडे: सरकारी सामान चोरी के आरोप में हुए अरेस्ट, कर्नाटक से ट्रांजिट रिमांड पर लाई पुलिस

कोलकाता|1 घंटा पहले
सरकारी सामान चोरी के आरोप में हुए अरेस्ट, कर्नाटक से ट्रांजिट रिमांड पर लाई पुलिस

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में पूर्व तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक रामेंदु सिन्हा राय के खिलाफ लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आया। पुलिस जब उन्हें कर्नाटक से गिरफ्तार कर धानियाखाली थाने लेकर पहुंची, तो थाने के बाहर मौजूद लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने 'चोर-चोर' के नारे लगाए और कुछ लोगों ने पूर्व विधायक पर अंडे भी फेंके। घटना के चलते थाने के बाहर कुछ देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

पुलिस के अनुसार, रामेंदु सिन्हा राय को कर्नाटक के बेलगावी से गिरफ्तार किया गया है। उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर पश्चिम बंगाल लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पूर्व विधायक पर सरकारी राहत सामग्री को अवैध रूप से ले जाने और विरोध करने वालों को हथियार दिखाकर धमकाने का आरोप है। रामेंदु सिन्हा राय तारकेश्वर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। उनके खिलाफ दर्ज मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाने का दावा किया है।

हथियार दिखाकर लोगों को धमकाया

पुलिस के मुताबिक, 11 जून की शाम धानियाखाली थाना क्षेत्र के कोटालपुर स्थित विवेकानंद टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज परिसर से सरकारी सामान बाहर ले जाया जा रहा था। आरोप है कि रामेंदु सिन्हा राय अपने सहयोगियों के साथ वाहनों में तिरपाल, कंबल, डस्टबिन समेत अन्य राहत सामग्री लादकर ले जा रहे थे। इसी दौरान कुछ स्थानीय भाजपा समर्थकों ने उन्हें रोककर विरोध जताया। पुलिस का दावा है कि बहस के दौरान पूर्व विधायक ने हथियार दिखाकर लोगों को धमकाया और वहां से चले गए। घटना के अगले दिन 12 जून को पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया।

जांच में बरामद हुआ सामान

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कॉलेज परिसर में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस का दावा है कि वहां से बड़ी मात्रा में सरकारी राहत सामग्री बरामद की गई है। अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले की जांच जारी है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के बाद जिले में राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।