हावड़ा में ट्यूशन से लौट रही छात्रा की चाकू मारकर हत्या: भीड़ ने आरोपी को पीटा, एकतरफा संबंध बनाने की आशंका

कोलकाता|1 घंटा पहले
भीड़ ने आरोपी को पीटा, एकतरफा संबंध बनाने की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के डोमजुड़ थाना क्षेत्र में ट्यूशन से घर लौट रही 10वीं की छात्रा की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आरोपित युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल आरोपित को हावड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, छात्रा ट्यूशन पढ़कर साइकिल से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान डोमजुड़ स्थित एक फैक्टरी में कार्यरत मुर्शिदाबाद निवासी समीर दास ने रास्ते में उसे रोक लिया। आरोप है कि उसने छात्रा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में छात्रा के गले, हाथ और पेट पर गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने तत्काल उसे लहूलुहान हालत में एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की जांच कर रही पुलिस

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि आरोपित छात्रा से एकतरफा संबंध बनाना चाहता था। पुलिस के मुताबिक, छात्रा लगातार उसके प्रस्तावों को अस्वीकार कर रही थी। शुरुआती जांच में इसी रंजिश को वारदात की वजह माना जा रहा है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।