लाइवबंगाल में पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान जारी: शाम पांच बजे तक 90% वोटिंग, मुर्शिदाबाद में बमबाजी; कई घायल

कोलकाता|23 अप्रैल 2026
शाम पांच बजे तक 90% वोटिंग, मुर्शिदाबाद में बमबाजी; कई घायल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए पहले चरण का मतदान गुरुवार को जारी है। इस चरण में राज्य के 16 जिलों की 152 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। चुनावी मैदान में कुल 1,478 उम्मीदवार हैं। मतदान के लिए 44 हजार से अधिक केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 7,384 बूथों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। करीब तीन करोड़ 60 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। सुबह से ही कई इलाकों में लंबी कतारें देखी गईं। मतदान शांतिपूर्ण माहौल में कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

इस चरण में मुकाबला मुख्य रूप से सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच माना जा रहा है। दोनों दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। वोटिंग 44,376 बूथों पर हो रही है। इसमें करीब 3,000 सहायक बूथ भी शामिल हैं। खास बात यह है कि 5,444 बूथों का संचालन पूरी तरह महिला कर्मियों के हाथ में है। इसके अलावा 207 मॉडल बूथ भी बनाए गए हैं, जहां मतदाताओं को बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं।

कई जिलों में 75% से ज्यादा वोटिंग

पश्चिम बंगाल में शाम साढ़ें पांच बजे तक 89.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अधिकांश जिलों में 75 प्रतिशत से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया। दक्षिण दिनाजपुर में सबसे ज्यादा 81.49% वोटिंग हुई। वहीं कालिम्पोंग में सबसे कम 74.07% मतदान दर्ज किया गया। इसके बावजूद यहां भी अच्छी भागीदारी रही। अन्य जिलों की बात करें तो पश्चिम मेदिनीपुर में 81.07%, झारग्राम में 81.04% और बीरभूम में 80.22% मतदान हुआ। बांकुरा में 79.88%, मुर्शिदाबाद में 79.72% और कूचबिहार में 79.26% वोटिंग दर्ज की गई। इसके अलावा जलपाईगुड़ी में 78.92%, पूर्व मेदिनीपुर में 78.94% और अलीपुरद्वार में 77.53% मतदान हुआ। उत्तर दिनाजपुर में 77.32%, दार्जिलिंग में 76.54% और मालदा में 76.22% वोटिंग हुई। पुरुलिया में 75.97% और पश्चिम बर्द्धमान में 75.44% मतदान दर्ज किया गया।

शाम पांच बजे तक 90% वोटिंग, मुर्शिदाबाद में बमबाजी; कई घायल

सुबह नौ बजे तक 18.76% मतदान

चुनाव आयोग के अनुसार सुबह नौ बजे तक 18.76% वोटिंग हुई। 2021 में इसी समय तक ज्यादा मतदान दर्ज हुआ था। इस बार शुरुआत थोड़ी धीमी रही। अधिकारियों का कहना है कि दिन चढ़ने के साथ मतदान बढ़ेगा। इस चरण में मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच है। दोनों पार्टियां जीत का दावा कर रही हैं। चुनावी माहौल गर्म है। बयानबाजी भी तेज है।

नेताओं के बयान से गरमाई सियासत

तृणमूल नेता रिजू दत्ता ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। छोटी घटनाओं को नियंत्रित कर लिया गया है। वहीं भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि यह बंगाल बचाने की लड़ाई है। जनता बदलाव चाहती है। सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में वोट डाला। उन्होंने निष्पक्ष चुनाव की मांग की। भाजपा नेता दिलीप घोष ने दावा किया कि पार्टी 100 से ज्यादा सीटें जीतेगी। एयूजेपी के हुमायूं कबीर ने कहा कि उनकी पार्टी पहली बार चुनाव लड़ रही है।

मतदान केंद्रों पर दिखा उत्साह

आसनसोल में मतदान केंद्रों पर लंबी लाइनें दिखीं। लोग सुबह से ही वोट डालने पहुंचे। कई जगह महिला मतदान कर्मियों ने बूथ संभाला। 5,444 बूथ पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित हैं। 207 मॉडल बूथ भी बनाए गए हैं।

पीएम मोदी की अपील

नरेंद्र मोदी ने लोगों से ज्यादा संख्या में वोट डालने की अपील की। उन्होंने खासतौर पर युवाओं और महिलाओं से लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लेने को कहा।

अगले चरण की तैयारी

चुनाव का दूसरा चरण अगले बुधवार को होगा। प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पहले चरण के अनुभव के आधार पर सुरक्षा और मजबूत की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।