पठानकोट में बस ने 4 को रौंदा; 2 की डेथ: 200 फीट तक घसीटा वाहन, गुस्साई भीड़ ने फूंकी बस

1 घंटा पहले
200 फीट तक घसीटा वाहन, गुस्साई भीड़ ने फूंकी बस

पंजाब के पठानकोट-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार निजी बस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बस में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी। फरार चालक और बस मालिक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी हॉलीडेज की बस जालंधर से जम्मू जा रही थी। सुबह करीब 10 बजे संदीपनी गुरुकुल स्कूल, कौंतरपुर के पास बस चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित बस ने पहले एक स्कूटी और फिर बाइक सवार समेत सड़क किनारे मौजूद लोगों को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, टक्कर के बाद भी चालक ने बस नहीं रोकी और करीब 200 फीट तक स्कूटी और बाइक को घसीटता रहा। इस दौरान एक महिला भी बस की चपेट में आ गई।

चालक-कंडक्टर फरार

हादसे में घायल चार लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां बाइक और स्कूटी सवार रणजीत सिंह और अरुण कुमार ने दम तोड़ दिया। रणजीत खेतीबाड़ी से जुड़े थे, जबकि अरुण गांव के एक टेंट हाउस में काम करते थे। घटना के बाद चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने बस में आग लगा दी। सूचना पर थाना नंगलभूर पुलिस और सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी गुरइकबाल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना सामने आया है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और चालक और बस मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।