असम में CRPF कैंप में फायरिंग: अधिकारी ने दो साथियों की ली जान, वारदात के बाद खुद को भी मारी गोली

अधिकारी ने दो साथियों की ली जान, वारदात के बाद खुद को भी मारी गोली

असम के नागांव जिले स्थित सीआरपीएफ की 34वीं बटालियन के कैंप में मंगलवार को हुई गोलीबारी की घटना में दो जवानों की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अधिकारी ने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस और सीआरपीएफ ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, कटिमारी स्थित 34वीं बटालियन कैंप में ड्यूटी पर तैनात एएसआई/जीडी बल्लानी प्रेमाबारम ने अचानक अपने साथियों पर गोली चला दी। फायरिंग में एचवी/जीडी विष्णु प्रसाद बघेल और एसआई/जीडी रामनवल सिंह यादव की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद एक अन्य जवान ASI/Mane गोविंद श्रीपुल भी गोली लगने से घायल हो गए।

जांच में जुटी पुलिस और सीआरपीएफ

घटना के तुरंत बाद आरोपी अधिकारी ने स्वयं को गोली मार ली। इससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। घायल जवान गोविंद श्रीपुल को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ और पुलिस के सीनियर अफसर मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जांच के आदेश दिए। फिलहाल गोलीबारी के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।