जम्मू में अमरनाथ यात्रा को लेकर डीआईजी ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा: क्षेत्र के साथ वाहनों पर निगरानी, सख्ती के दिए निर्देश

1 घंटा पहले
क्षेत्र के साथ वाहनों पर निगरानी, सख्ती के दिए निर्देश

श्री अमरनाथ यात्रा के सुरक्षित और शांतिपूर्ण संचालन को बनाये रखने के लिए जम्मू-कठुआ-सांबा रेंज के डीआईजी श्रीधर पाटिल ने जिला पुलिस लाइन (डीपीएल) जम्मू में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल और तैयारियों का जायजा लिया।

बैठक में डीआईजी सीआरपीएफ, एसएसपी जम्मू जोगिंदर सिंह, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के अधिकारी, जोनल एसपी, सेक्टर अधिकारी तथा यात्रा सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान एसएसपी जम्मू ने यात्रा के लिए बनाए गए सुरक्षा प्लान की विस्तार से जानकारी दी।

सुर​क्षित और सुचारू हो श्रध्दालुओं की व्यवस्था

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों की तैनाती, विभिन्न क्षेत्रों की जिम्मेदारियां, यात्रा काफिलों की आवाजाही और अलग-अलग एजेंसियों के बीच समन्वय की व्यवस्था पहले से तय कर दी गई है, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुचारु रूप से चल सके।

अ​धिकारीयों को हर समय सतर्क रहने की जरूरत

डीआईजी श्रीधर पाटिल ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी अधिकारियों को हर समय सतर्क रहने, प्रभावी संचार व्यवस्था बनाए रखने और तय मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त, क्षेत्र की निगरानी और वाहन जांच अभियान लगातार चलाने पर भी जोर दिया।

श्रध्दालुओं को सुर​​क्षित, शांतिपूर्ण और स्वच्छ वातावरण की व्यवस्था

साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तुरंत और प्रभावी कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा। बैठक के अंत में जम्मू पुलिस और सभी सुरक्षा एजेंसियों ने श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।