PM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त: मार्क जुकरबर्ग 3 दिन में मांगें माफी, फेसबुक से कुछ घंटों के लिए हटाया था वीडियो

मार्क जुकरबर्ग 3 दिन में मांगें माफी, फेसबुक से कुछ घंटों के लिए हटाया था वीडियो

पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो फेसबुक से कुछ घंटों के लिए हटाए जाने के मामले ने राजनीतिक और संसदीय स्तर पर नया मोड़ ले लिया है। संसद की स्थायी समिति ने मेटा के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग से तीन दिन के भीतर बिना शर्त माफी मांगने को कहा है। समिति ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय में जवाब नहीं मिलने पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत कंपनी को प्राप्त 'सेफ हार्बर' सुरक्षा पर कार्रवाई की सिफारिश की जा सकती है।

समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे ने इस संबंध में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी सचिव एस कृष्णन को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी के छात्रों और जेन-जी को संबोधित करने वाले वीडियो को फेसबुक से करीब पांच से छह घंटे तक हटाया जाना गंभीर विषय है। समिति ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए मार्क जुकरबर्ग को पत्र मिलने के तीन दिन के भीतर बिना शर्त माफी देने के लिए कहा है।

वापस ली जानी चाहिए 'सेफ हार्बर' सुरक्षा

निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि कुछ इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म सरकार विरोधी और लोकतंत्र विरोधी सामग्री को बढ़ावा दे रहे हैं, जबकि महिलाओं और बच्चों से जुड़ी अवैध सामग्री पर प्रभावी नियंत्रण करने में विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि समिति ने सर्वसम्मति से सिफारिश की है कि यदि इंटरनेट मीडिया कंपनियां भारतीय कानूनों का पालन नहीं करती हैं, तो उन्हें मिलने वाली 'सेफ हार्बर' सुरक्षा वापस ली जानी चाहिए।

गूगल इंडिया के मामले का भी उठाया मुद्दा

समिति ने एक अन्य मामले में भारत सरकार से हैदराबाद पुलिस की ओर से साइबर धोखाधड़ी प्रकरण में गूगल इंडिया के प्रमुख के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू करने का भी आग्रह किया है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।