अनंतनाग में आतंकी फायरिंग में हेड कॉन्स्टेबल शहीद: लाल चौक पर सर्च ऑपरेशन शुरू, आतंकी फरार

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार दोपहर आतंकियों ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को निशाना बनाते हुए हमला कर दिया। फायरिंग में 35 वर्षीय हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है।
अधिकारियों के अनुसार, अनंतनाग के लाल चौक क्षेत्र में आतंकियों ने अचानक पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी तत्काल जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों ओर से कुछ देर तक फायरिंग हुई। इसी दौरान हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी गोली लगने से घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
पूरे इलाके की घेराबंदी
हमले के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने लाल चौक तथा आसपास के क्षेत्रों की घेराबंदी कर दी। अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर भेजते हुए बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया गया। सभी प्रमुख मार्गों पर नाकेबंदी कर वाहनों और लोगों की सघन जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां हमलावरों की संख्या और उनके फरार होने के रास्ते का पता लगाने में जुटी हैं।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।









