महाकाल भस्म आरती का नया नियम लागू: 3 महीने में एक नंबर से सिर्फ एक बुकिंग, बार-बार अनुमति पर लगी रोक

1 घंटा पहले
3 महीने में एक नंबर से सिर्फ एक बुकिंग, बार-बार अनुमति पर लगी रोक

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भस्म आरती के दर्शन को लेकर मंदिर प्रबंधन ने नई व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करने का निर्णय लिया है। अब किसी भी श्रद्धालु को एक मोबाइल नंबर के माध्यम से तीन माह में केवल एक बार ही भस्म आरती की अनुमति मिल सकेगी। यह नियम सामान्य श्रद्धालुओं के साथ-साथ प्रोटोकॉल श्रेणी के दर्शनार्थियों पर भी समान रूप से लागू होगा।

मंदिर समिति के अनुसार भस्म आरती की अनुमति को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। वर्ष 2024 में तत्कालीन कलेक्टर नीरज सिंह ने ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया में सुधार करते हुए एक आधार कार्ड और एक मोबाइल नंबर से तीन माह के भीतर दोबारा अनुमति न देने की व्यवस्था लागू की थी। हालांकि बाद में यह व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू नहीं रह सकी।

अब नहीं होगा एक नंबर का बार-बार उपयोग

मंदिर प्रशासन ने बताया कि हाल के दिनों में फिर से लगातार शिकायतें सामने आने लगी थीं कि कुछ लोग एक ही मोबाइल नंबर का उपयोग कर बार-बार भस्म आरती की अनुमति प्राप्त कर रहे हैं। इसके बाद व्यवस्था को पुनः सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया गया। अब कोई भी मोबाइल नंबर तीन माह की अवधि पूरी होने के बाद ही दोबारा उपयोग किया जा सकेगा।

श्रद्धालुओं को मिलेगा समान अवसर

महाकाल मंदिर के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि यह व्यवस्था पहले से मौजूद थी। लेकिन अब इसे अधिक प्रभावी और पारदर्शी तरीके से लागू किया जा रहा है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को भस्म आरती में शामिल होने का अवसर उपलब्ध कराना और अनुमति प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाना है। मंदिर समिति का मानना है कि नई व्यवस्था से बार-बार बुकिंग की समस्या समाप्त होगी। दर्शन व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित हो सकेगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।