मकर संक्रांति- प्रयागराज में 91 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया: PM ने अपने आवास पर गायों को चारा खिलाया, पतंगबाजी से दो दिनों में 17 लोगों की मौत

07 मार्च 2026
PM ने अपने आवास पर गायों को चारा खिलाया, पतंगबाजी से दो दिनों में 17 लोगों की मौत

देशभर के कई हिस्सों में गुरुवार को भी मकर संक्रांति मनाई जा रही है। संक्रांति को लेकर गंगा, यमुना और नर्मदा जैसी प्रमुख नदियों के तटों पर लाखों लोग सुबह से डुबकी लगा चुके हैं। प्रयागराज माघ मेले में आज मकर संक्रांति का स्नान पर्व है। संगम में शाम बजे तक 91 लाख श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। आज करीब डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।

पतंगबाजी से 17 लोगों की मौत

मकर संक्रांति पर पतंगबाजी के दौरान लगातार हादसे भी सामने आ रहे हैं। बीते दो दिनों में गुजरात में में 9 और राजस्थान में 6, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में 1-1 लोगों की मौत हो चुकी है।

यूपी के वाराणसी के गंगा घाट और पश्चिम बंगाल के गंगासागर में स्नान के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी है। पंजाब के अमृतसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सचखंड श्री दरबार साहिब में पवित्र स्नान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मकर संक्रांति के अवसर पर अपने आवास पर गायों को चारा खिलाया।

उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल का तिल के तेल से अभिषेक हुआ। भस्म आरती में भी तिल चढ़ाया गया और तिल के लड्डुओं का भोग लगा।

मकर संक्रांति से जुड़ी तस्वीरें...

PM आवास पर दुर्लभ पुंगनूर नस्ल की छोटी-छोटी गायें हैं, जिन्हें मोदी हर साल मकर संक्रांति पर खिली धूप में हरा चारा खिलाते हैं।
PM आवास पर दुर्लभ पुंगनूर नस्ल की छोटी-छोटी गायें हैं, जिन्हें मोदी हर साल मकर संक्रांति पर खिली धूप में हरा चारा खिलाते हैं।
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मकर संक्रांति के अवसर पर गंगा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र स्नान करने के लिए जमा हुए।
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मकर संक्रांति के अवसर पर गंगा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र स्नान करने के लिए जमा हुए।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह खिचड़ी चढ़ाकर मकर संक्रांति की शुरुआत की।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह खिचड़ी चढ़ाकर मकर संक्रांति की शुरुआत की।

मकर संक्रांति से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए...

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।