झारखंड में नक्सली हमला: IED ब्लास्ट में इंस्पेक्टर समेत 5 जवान घायल, इलाके में हाई अलर्ट

16 अप्रैल 2026
IED ब्लास्ट में इंस्पेक्टर समेत 5 जवान घायल, इलाके में हाई अलर्ट

झारखंड के अति नक्सल प्रभावित सारंडा जंगल क्षेत्र में गुरुवार को नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए बड़ा हमला किया। मनोहरपुर प्रखंड के छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बालिबा गांव के पास चडराडेरा में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन के एक इंस्पेक्टर सहित पांच जवान घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों की टीम क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। इसी दौरान नक्सलियों द्वारा पहले से प्लांट किए गए आईईडी में अचानक विस्फोट हो गया। इस धमाके में कोबरा बटालियन 205 के इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चार अन्य जवान मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से जख्मी हुए हैं।

घटना की पुष्टि चाईबासा के एसपी अमित रेणु ने की है। उन्होंने बताया कि हमला नक्सलियों की सुनियोजित साजिश का हिस्सा प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और अतिरिक्त बलों की तैनाती कर दी गई है।

घायलों को एयरलिफ्ट से ले गए रांची

घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल जवानों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य का इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है।

इलाके में सघन अभियान जारी

अधिकारियों के मुताबिक, सभी घायलों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहन जांच में जुटी हैं और नक्सलियों के खिलाफ पूरे क्षेत्र में सघन अभियान चलाया जा रहा है, ताकि उनके मंसूबों को नाकाम किया जा सके।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।