रेलवे में डिजिटल क्रांति: “एनसीआर-सफर” से आवास बुकिंग अब होगी आसान और पारदर्शी, समय की होगी बचत

16 अप्रैल 2026
“एनसीआर-सफर” से आवास बुकिंग अब होगी आसान और पारदर्शी, समय की होगी बचत

उत्तर मध्य रेलवे ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए वेब-आधारित आधुनिक एप्लिकेशन “एनसीआर-सफर” का शुभारंभ किया है। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने इस एप को लॉन्च किया। यह प्लेटफॉर्म रेलवे कर्मचारियों के लिए आवास और सुविधाओं के आवंटन की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन, पारदर्शी और सरल बनाएगा।

महाप्रबंधक ने आईटी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि- “डिजिटल तकनीकों का उपयोग बेहतर प्रशासन और सेवा वितरण के लिए बेहद जरूरी है।”

“एनसीआर-सफर” एक केंद्रीकृत वेब-आधारित प्लेटफॉर्म है, जिसे उत्तर मध्य रेलवे द्वारा विकसित किया गया है। इसके माध्यम से रेलवे कर्मचारियों को देशभर में उपलब्ध अवकाश गृह (Holiday Homes) और अधीनस्थ विश्राम गृह (Rest Houses) की बुकिंग सुविधा अब ऑनलाइन मिलेगी।

क्यों है यह खास?

अब तक आवास बुकिंग की प्रक्रिया मैनुअल थी, जिसमें समय अधिक लगता था और पारदर्शिता की कमी रहती थी। “एनसीआर-सफर” इस पूरी व्यवस्था को डिजिटल बनाकर तेज, सरल और भरोसेमंद बनाता है।

मुख्य फीचर्स

  1. OTP आधारित रजिस्ट्रेशन (HRMS ID और PF नंबर के साथ)
  2. अवकाश गृह और विश्राम गृह की ऑनलाइन बुकिंग
  3. रीयल-टाइम उपलब्धता और लोकेशन आधारित सर्च
  4. पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया
  5. QR कोड आधारित बुकिंग रसीद
  6. यूजर, एडमिन और केयरटेकर के लिए अलग-अलग डैशबोर्ड
  7. बुकिंग स्टेटस ट्रैकिंग (स्वीकृत/लंबित/अस्वीकृत)
  8. ऑटोमैटिक रिपोर्टिंग और मॉनिटरिंग सिस्टम

किसने किया विकसित?

इस आधुनिक सिस्टम को आईटी सेल/एनसीआर के अधिकारियों आशीष कुमार, अमित कुमार और अनिल कुमार पटेल ने अतुल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में विकसित किया है।

क्या होंगे फायदे?

  1. समय की बचत
  2. पारदर्शिता में वृद्धि
  3. बुकिंग से चेक-आउट तक पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन
  4. बेहतर यूजर एक्सपीरियंस और जवाबदेही

“एनसीआर-सफर” एप के जरिए उत्तर मध्य रेलवे में डिजिटल बदलाव की नई शुरुआत हुई है। यह पहल कर्मचारियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ रेलवे प्रशासन को और अधिक स्मार्ट, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।