महाराष्ट्र में महिला अस्पताल के NICU में ब्लास्ट हुआ वेंटिलेटर: आग से 3 नवजातों की हुई मौत, इलाज के लिए 6 बच्चों को किया शिफ्ट

महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल में सोमवार सुबह NICU में आग लगने से तीन नवजातों की मौत हो गई। हादसे के वक्त यूनिट में 39 बच्चे भर्ती थे। तीसरी मंजिल पर स्थित NICU में करीब 3:30 बजे अचानक आग लगी और कुछ ही देर में धुआं पूरे हिस्से में फैल गया। आग की सूचना मिलते ही डॉक्टर, नर्स और अस्पताल कर्मचारियों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कई बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया।

अमरावती के पुलिस कमिश्नर राकेश ओला के मुताबिक, NICU में तीन कंपार्टमेंट थे। इनमें से एक में नौ नवजात भर्ती थे। आग की चपेट में आने से तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं, बाकी छह को इलाज के लिए दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। इन छह नवजातों की मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

वेंटिलेटर में धमाके के बाद आग की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में NICU में लगे वेंटिलेटर के अंदर धमाके के बाद आग लगने की आशंका जताई गई है। हालांकि, आग की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस और अस्पताल प्रशासन हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं। घटना के बाद अस्पताल में दहशत का माहौल बन गया था, लेकिन मेडिकल स्टाफ ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए बच्चों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।