शोपियां में पकड़े गए 3 संदिग्ध: पुलवामा में 2 सहयोगी अरेस्ट, पुलिस ने UAPA के तहत दर्ज किया केस

पुलवामा में 2 सहयोगी अरेस्ट, पुलिस ने UAPA के तहत दर्ज किया केस

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने अलग-अलग ऑपरेशन के दौरान पांच संदिग्ध आतंकियों और उनके सहयोगियों को अरेस्ट किया है। शोपियां में चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध पकड़े गए। उनके पास से दो हैंड ग्रेनेड और हिजबुल मुजाहिदीन के पांच पोस्टर बरामद हुए। पुलिस ने बरामद सामान कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलगाम निवासी जुनैद अहमद डार, आमिर यूसुफ और जुनैद मुजफ्फर के रूप में हुई है। सुरक्षाबलों ने चेकिंग के दौरान उन्हें पकड़ा। उनके पास मिले हैंड ग्रेनेड और पोस्टरों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

पुलवामा में सर्च ऑपरेशन के दौरान कार्रवाई

उधर, पुलवामा के यरवान जंगल में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाकर दो संदिग्ध आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान लतीफ अहमद दीदाद और एजाज अहमद बजाद के रूप में हुई है। दोनों के पास से एक पिस्तौल, 12 कारतूस और एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया।

हथियारों के सोर्स और नेटवर्क की जांच

पुलिस ने पुलवामा मामले में आर्म्स एक्ट और UAPA की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। सुरक्षा एजेंसियां बरामद हथियारों के सोर्स और गिरफ्तार आरोपियों के आतंकी नेटवर्क से संभावित संबंधों की जांच कर रही हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।