मुंबई में एलपीजी सिलेंडर में लगी आग: दो बच्चों समेत चार लोग झुलसे, लोगों ने मिलकर आग पर पाया काबू

दो बच्चों समेत चार लोग झुलसे, लोगों ने मिलकर आग पर पाया काबू

मुंबई के धारावी इलाके में एलपीजी सिलेंडर में आग लगने से दो बच्चों समेत चार लोग झुलस गए। हादसा सायन-धारावी लिंक रोड पर राजीव गांधी स्पोर्ट्स क्लब के पास स्थित दो मंजिला इमारत के एक कमरे में हुआ। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग सक्रिय हो गए। हालांकि, दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। झुलसे लोगों में चार और पांच साल के दो बच्चे तथा 19 और 30 वर्ष के दो अन्य लोग शामिल हैं। पुलिस ने चारों को तत्काल सायन अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

नगर निकाय के अधिकारी के मुताबिक, कमरे में लगी आग केवल एलपीजी सिलेंडर तक सीमित रही। स्थानीय लोगों की तत्परता से आग को फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया। घटना में चार लोगों के झुलसने के अलावा किसी अन्य नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

गोदाम में भी लगी आग

मुंबई में आग लगने की एक अन्य घटना लैमिंगटन रोड स्थित सरस्वती भवन में हुई। एक मंजिला इमारत के भूतल स्थित गोदाम में आग लगी। दमकलकर्मियों ने आठ घंटे से अधिक समय तक अभियान चलाकर आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।