गुवाहाटी में पति ने किया पत्नी का मर्डर: फ्रिज में छिपाया सिर; उंगलियां भी काटीं, वारदात के बाद पति फरार

फ्रिज में छिपाया सिर; उंगलियां भी काटीं, वारदात के बाद पति फरार

असम के गुवाहाटी में शादी के करीब छह महीने बाद एक महिला की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, रिया तालुकदार की हत्या के बाद उसके पति रामानुजन गोस्वामी ने शव को क्षत-विक्षत कर दिया और सिर फ्रिज में रख दिया। दोनों हाथों की उंगलियां भी आधी कटी हुई मिलीं। फ्लैट से तेज बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट का ताला तोड़ा तो कमरे में महिला का धड़ मिला। तलाशी के दौरान फ्रिज से उसका सिर बरामद हुआ।

पड़ोसियों से मिली जानकारी के मुताबिक, रिया और रामानुजन के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी। इसके बाद रामानुजन रात करीब नौ बजे घर से निकल गया। रिया की हत्या के बाद से ही वह फरार है और उसका मोबाइल फोन भी बंद है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। रामानुजन का पैतृक घर गौरीपुर में बताया गया है, जहां पुलिस ने दबिश भी दी, लेकिन उसका पता नहीं चला।

बुटीक में काम करती थी रिया

रिया फैंसी बाजार के एसी मार्केट इलाके में स्थित एक बुटीक में काम करती थी। उसके माता-पिता नहीं थे और परिवार में उसका एक भाई है। घटना की जानकारी उसके भाई को दे दी गई है। वहीं, रामानुजन कैब चलाता है। दोनों गुवाहाटी के हाटीगांव इलाके में किराए के फ्लैट में रहते थे। उनकी शादी करीब छह महीने पहले हुई थी।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा हत्या का राज

पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया है। पुलिस अब हत्या के कारण और वारदात की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और आगे की जांच से मामले में कई और तथ्य सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस फरार पति की तलाश में जुटी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।