स्वच्छता सर्वे में लखनऊ सबसे आगे: 198 अंक लेकर पाया पहला स्थान, इंदौर और जबलपुर भी रहे टॉप तीन में

198 अंक लेकर पाया पहला स्थान, इंदौर और जबलपुर भी रहे टॉप तीन में

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 के नतीजों में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ने देश के बड़े शहरों में पहला स्थान हासिल किया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी परिणामों में लखनऊ को 198 अंक मिले हैं। मध्य प्रदेश का इंदौर 197 अंकों के साथ दूसरे और जबलपुर 195 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। भोपाल और आगरा 192-192 अंकों के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर रहे, जबकि गुजरात का सूरत 191 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर रहा।

10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में लखनऊ ने शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके बाद इंदौर और जबलपुर रहे। भोपाल और आगरा ने संयुक्त चौथा स्थान हासिल किया। पांचवें स्थान पर सूरत रहा। वहीं देश की राजधानी दिल्ली 172 अंकों के साथ 21वें स्थान पर रही। मुंबई को 160.8 अंक मिले और वह 28वें स्थान पर रहा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर 189 अंकों के साथ छठे पायदान पर रही, जबकि दुर्ग-भिलाई 175.3 अंकों के साथ 17वें स्थान पर रहा।

शीर्ष पांच में एमपी का दबदबा

10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की सूची में लखनऊ 198 अंकों के साथ पहले, इंदौर 197 अंकों के साथ दूसरे और जबलपुर 195 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। भोपाल और आगरा 192-192 अंकों के साथ संयुक्त रूप से चौथे, जबकि सूरत 191 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहा।

तीन से 10 लाख आबादी वाले शहरों में राउरकेला आगे

तीन से 10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में ओडिशा के राउरकेला ने 198.5 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। फिरोजाबाद और गुंटूर 195-195 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। छत्तीसगढ़ का कोरबा 186.5 अंकों के साथ 10वें पायदान पर रहा। मध्य प्रदेश में उज्जैन 181.5 अंकों के साथ 13वें, सागर 178 अंकों के साथ 18वें और ग्वालियर 157 अंकों के साथ 30वें स्थान पर रहा।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।