जयपुर में टूरिस्ट गाइड की पेट में चाकू घोंपकर हत्या: व्यापारियों ने आक्रोश में बंद किया बाजार, जीप ड्राइवर से हुआ ​था विवाद

जयपुर के आमेर में पर्यटकों को रास्ता बताने और गाड़ी ऊपर ले जाने के विवाद में घायल हुए टूरिस्ट गाइड मनीष कुमार सोनी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना से आमेर इलाके में भारी तनाव फैल गया है और स्थानीय व्यापारियों व गाइडों ने आमेर के बाजारों को पूरी तरह बंद कर दिया है। इसके साथ ही आमेर महल में पर्यटकों की आवाजाही और हाथी सवारी को भी रोक दिया गया है।

जानकारी के अनुसार आमेर मावठा सरोवर के पास एक प्राइवेट कार से आए पर्यटकों ने आमेर महल जाने का रास्ता पूछा था। वहां जीप लेकर खड़े ड्राइवर आजम ने पर्यटकों से कहा कि ऊपर गाड़ी नहीं जाएगी और उन्हें जीप से चलने को कहा। जब गाइड मनीष सोनी ने पर्यटकों को सही रास्ता समझाया, तो पर्यटक अपनी कार से आगे बढ़ गए। इसी बात पर गुस्साए जीप ड्राइवर आजम और उसके साथी नाजिश ने मनीष के साथ झगड़ा शुरू कर दिया और आजम ने मनीष के पेट में चाकू घोंप दिया। मनीष को एसएमएस हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। पुलिस ने मौके से ही आरोपी जीप ड्राइवर आजम को पकड़ लिया था। आईसीयू में इलाज के दौरान मनीष की मौत हो गई।

पुलिस के गिरफ्त में आरोपी

एसीपी (आमेर) ट्रेनिंग आईपीएस प्रतीक सिंह ने बताया- चाकूबाजी में घायल मनीष कुमार सोनी (40) निवासी आमेर की मौत हो गई। वह टूरिस्ट गाइड था। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे वह आमेर मावठे पर आया था। इस दौरान प्राइवेट कार से आए टूरिस्ट ने आमेर महल जाने का रास्ता पूछा था। वहां जीप लेकर खड़े ड्राइवर आजम ने उन्हें महल तक कार नहीं जाने की बात कहकर जीप से चलने को कहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

चाकूबाजी की घटना को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया था। रास्ता रोककर करीब डेढ़ घंटे तक विरोध जताया गया था। घायल गाइड की मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। विरोध जताने के लिए खुद की इच्छा से लोगों ने आमेर बाजार बंद कर दिया। बड़ी संख्या में लोग विरोध कर सड़क पर उतर आए। आमेर थाना पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। आस-पास से अतिरिक्त पुलिस फोर्स को बुलाया गया। पुलिस ने समझा कर लोगों को शांत करवाया।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।