केरल में महिला और बच्चे के कटे शव मिले: नदी किनारे मिलीं दो बोरियां, लिव-इन पार्टनर बंगाल से गिरफ्तार

नदी किनारे मिलीं दो बोरियां, लिव-इन पार्टनर बंगाल से गिरफ्तार

केरल के पालक्कड़ में महिला और बच्चे की हत्या के बाद शवों के टुकड़े कर नदी में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पश्चिम बंगाल से एक आरोपी को अरेस्ट किया है। आरोप है कि वह महिला और बच्चे के साथ लिव-इन में रह रहा था। हत्या के बाद दोनों के शवों के टुकड़े किए गए और उन्हें बोरियों में भरकर भवानी नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिला आरोपी की पत्नी नहीं थी और बच्चा भी उसका नहीं था। तीनों के बीच कोई पारिवारिक रिश्ता नहीं था।

पुलिस के मुताबिक, रविवार को अगाली इलाके में चेराकडव के पास भवानी नदी में दो बोरियां पड़ी मिलीं। नदी का यह हिस्सा उस समय सूखा हुआ था। वहां मवेशी चरा रहे लोगों की नजर बोरियों पर पड़ी। उनमें से तेज बदबू आ रही थी। संदेह होने पर लोगों ने इसकी सूचना पुडूर पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बोरियों की जांच की तो उनके अंदर महिला और बच्चे के शरीर के कटे हुए हिस्से मिले।

पहचान करना हुआ मुश्किल

पुलिस के अनुसार, शवों के टुकड़े काफी ज्यादा सड़ चुके थे। इस वजह से उनकी पहचान करने में मुश्किल हो रही थी। शवों की हालत से अंदाजा लगाया गया कि उन्हें कुछ समय पहले वहां फेंका गया था। मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए केरल पुलिस की एक टीम पश्चिम बंगाल भेजी गई। टीम ने वहां आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ट्रांजिट रिमांड पर केरल लाया जाएगा

पुलिस अब आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर केरल लाने की तैयारी कर रही है। इसके बाद उससे विस्तार से पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि महिला और बच्चे की हत्या के पीछे असली वजह क्या थी, इसका खुलासा आरोपी से पूछताछ के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।