राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: कार पलटने से दो मासूम ब​च्चियों की मौत, मंदिर में दर्शन के लिए जा रहा था परिवार

कार पलटने से दो मासूम ब​च्चियों की मौत, मंदिर में दर्शन के लिए जा रहा था परिवार

रानीवाड़ा क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कागमाला मोड़ के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। कार सवार सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं और अहमदाबाद से सुंधा माता मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।

सूचना के अनुसार हादसा मंदिर से करीब सात किलोमीटर पहले हुआ। कार में अहमदाबाद के कर्णावती के घटियावास निवासी श्रेया (10), उसकी बहन सिया (7), श्रेया के पिता अल्पेश भाई (31), पुत्र जगदीश भाई ठाकुर, मां गीताबेन, गांधीनगर निवासी चाचा फिकेश और दादी पारुल बेन सहित परिवार के सदस्य सवार थे। हादसे में श्रेया और सिया की मौत हो गई।

झाड़ियों में जाकर पलटी कार

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए गुजरात रेफर किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। कार झाड़ियों में जाकर पलट गई थी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।