गुजरात में पिता ने की मासूम की हत्या: फ्रिज में रखी लाश, खुद भी किया सुसाइड

फ्रिज में रखी लाश, खुद भी किया सुसाइड

गुजरात के अमरेली जिले में आर्थिक रूप से परेशान एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पांच साल की बेटी की हत्या कर उसका शव रेफ्रिजरेटर में रख दिया और बाद में आत्महत्या कर ली। यह खौफनाक वारदात गुब्बारों और मोमबत्तियों से सजे एक कमरे में हुई,वहीं मृतक धनक ने अपराध स्वीकार करते हुए कुछ नोट छोड़े। धनक ने नोट में लिखा था कि उसकी मौत के बाद अपनी बेटी को तकलीफ से बचाने के लिए उसने उसकी लाश को फ्रिज में रख दिया है।

राजुला की पुलिस उपाधीक्षक नयना गोरडिया ने बताया कि धनक निर्माण स्थल पर सुपरवाइजर का काम करता था और बुधवार को अपनी बेटी हिमांशी के साथ घर पर ही था। उन्होंने बताया कि धनक ने कथित तौर पर हिमांशी का मुंह हाथ से दबाकर उसका दम घोंट दिया। इसके बाद उसने उसकी लाश को फ्रिज में रख दिया और खुद फांसी लगा ली। धनक ने तीन सुसाइड नोट लिख कर उन्हें बिस्तर पर रख दिया था।

आ​र्थिक तंगी के दबाव में बेटी के साथ की आत्महत्या

धनक की पत्नी मंजू बेन ने तहरीर में बताया कि एक नोट में पति ने लिखा था कि उन्होंने ‘पर्सनल लोन’ लिया था और उन पैसे का निवेश निर्माण कार्य में किया था। धनक को 7.25 लाख रुपये मिलने थे, लेकिन कारोबारी मित्रों ने उन्हें कुछ नहीं दिया। उनके पास पैसे नहीं थे और उन्हें कोई रास्ता नहीं सूझ रहा था, इसलिए वह अपनी बेटी के साथ आत्महत्या कर रहे हैं। धनक ने दूसरे सुसाइड नोट में लिखा कि उसने बच्ची को इसलिए मार डाला क्योंकि वह नहीं चाहते था कि उसकी मौत के बाद बेटी को कोई तकलीफ हो। वहीं एक और सुसाइड नोट में उसने माफी मांगी और बताया कि बच्ची की लाश फ्रिज में रखी है।

फंदे से लटका मिला पति का शाव

घटना की जानकारी तब हुई जब 14 सितंबर को मायके गई मंजू बेन ने धनक से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसे फोन कॉल का कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मंजू ने अपने भाई को धनक का हाल-चाल जानने के लिए भेजा, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद मंजू बेन घर लौटीं और दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुईं और फंदे से लटका पति का शव देखा।

गुब्बारों और मोमब​त्तियों से सजाया गया था कमरा

पुलिस निरीक्षक पी एल चौधरी ने बताया, कि कमरे को गुब्बारों और मोमबत्तियों से सजाया गया था और धनक ने अपनी बेटी को सफेद कपड़े पहनाए थे, उसके सिर पर दुपट्टा रखा था और फ्रिज में तकिये रखे थे। इसके साथ ही बच्ची के होंठों पर तुलसी के पत्ते भी रखे थे। ऐसा लग रहा था कि मृतक बच्ची का आ​खिरी बार जन्मदिन मनाना चाहता हो, जबकि बच्ची का जन्मदिन भी नहीं था। मामले में भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें

अधूरी नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।