मोहाली में स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी: चेकिंग के दौरान नहीं मिली कोई विस्फोटक सामग्री, बच्चों को घर भेज हुई तलाशी

मोहाली के शिवालिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्कूल खाली कराया और सघन तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, जांच में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली और बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया गया।
शहर के शिवालिक स्कूल में बम की धमकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर स्कूल को खाली करवाकर चेकिंग अभियान चलाया। हालांकि, चेकिंग के दौरान कोई विस्फोटक समाग्री नहीं मिली। इससे पहले भी मोहाली और चंडीगढ़ के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।
ई-मेल पर मिली धमकी
शिवालिक स्कूल को दोपहर करीब 12 बजे ई-मेल पर धमकी मिली। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने हर कमरे और दफ्तरों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।









