काशी से ऋषिकेश, गोवा से कोलकाता तक रेलवे का समर धमाका: बिहार से मुंबई, कोलकाता, दिल्ली तक दौड़ेंगी ट्रेनें, स्पेशल ट्रेनों में कराएं रिजर्वेशन

गर्मी की छुट्टियों में वाराणसी के घाटों पर सुकून, ऋषिकेश की शांति, गोवा के समुद्री किनारों और कोलकाता की रौनक का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो इस बार उत्तर पूर्वी रेलवे आपके सफर को और भी असान बना रहा है। रेलवे की ओर से देश के विभिन्न रूटों पर डेढ़ दर्जन से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रह रहा है और कुछ अन्य ट्रेनें को भी चलाने की तैयारी है।
स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू होने जा रही है। लोग अपने गांव, शादी सहित अन्य जरूरी काम से जाने का मन बना रहे हैं लेकिन सामान्य दिनों में चलने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। ऐसे यात्री स्पेशन ट्रेनों में रिजर्वेशन कर लंबी वेटिंग से निजात पा सकते हैं।
इस रूट की स्पेशल ट्रेनों की खासियत
रेलवे की ओर चलायी जा रही ये ट्रेनें देश के विभिन्न राज्यों के प्रमुख पर्यटन को जोडती हैं। इन ट्रेनों की कनेक्टिविटी उत्तर प्रदेश, बिहार से मुम्बई, दिल्ली, गुजरात, असम, जम्मू, कोलकाता तक है। इनमें कई ट्रेनें वाया गोरखपुर होकर गुजरेंगी। इससे पूर्वांचल के यात्रियों को काफी फायदा होगा।
अप्रैल से संचालित हो रहीं ये ट्रेनें
- ट्रेन 04127/04128 (कानपुर सेंट्रल-गुवाहाटी) यह ट्रेन 9 अप्रैल से 14 मई के बीच प्रत्येक गुरूवार को चल रही है।
- 05096/05095 (मऊ-कोलकाता) यह ट्रेन 8 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार और गुरूवार को चलेगी।
- 05193/05194 (छपरा-जम्मूतवी) यह ट्रेन 6 अप्रैल से 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को चलेगी।
- 05101/05102 (गोरखपुर-नई दिल्ली) यह ट्रेन 7 अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को चलेगी।
- 05009/05010 (गोरखपुर- लालकुंआ) यह ट्रेन 10 अप्रैल से 10 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार को चलेगी।
- 05033/05034 (गोमतीनगर-बांद्रा टर्मिनल) यह ट्रेन 6 अप्रैल से 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार और मंगलवार को चलेगी।
- 05633/05633 (नारंगी-गोरखपुर) यह ट्रेन 2 अप्रैल से 28 मई तक चलेगी।
- 05301/05302 (मऊ-अम्बाला कैंट) यह ट्रेन 2 अपै्रल से 16 जुलाई तक चलेगी।
- 05017/05018 (मऊ-बलसाड) यह ट्रेन 4 अप्रैल-11 जुलाई के तक चलेगी।
- 05183/05184 आजमगढ़-बांद्रा टर्मिनल सुपरफास्ट यह ट्रेन 4 अप्रैल से 11 जुलाई तक चलेगी।
- 04624/04623 अमृतसर-कोकाता वाया गोरखपुर यह ट्रेन 13 अप्रैल से 24 जून तक चलेंगी।
- 05047/05048 बनारस-कोलकाता यह ट्रेन 14, 21 और 28 अप्रैल को चलेगी।
- 04315/04316 (गोरखपुर-योग नगरी ऋषिकेश) 22 अप्रैल से 15 जुलाई तक चलेगी।
- 04313/04314 (मुजफ्फरपुर-योगनगरी ऋषिकेश वाया गोरखपुर) यह ट्रेन 16 अप्रैल से 12 जुलाई तक चलेगी।
साप्ताहिक लंबी अवधि वाली ट्रेनें
- 09195/09196 (प्रतापनगर-मऊ) यह ट्रेन 11 अप्रैल से 25 जुलाई तक चलेगी।
- 04014/04013 (आनंद विहार-लौकहा बाजार वाया गोरखपुर) यह ट्रेन 5 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रतिदिन चलेगी।
मई से शुरू होने वाली ट्रेनें
- 01431/01432 (पुणे-गाजीपुर सिटी) यह ट्रेन एक मई से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी।
- 01074/01073 (बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनल) यह ट्रेन 8 मई से 17 जुलाई चलेगी।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।










