हैदराबाद में होमवर्क को लेकर विवाद: डायरी में कलमा और फातिहा पढ़ने के निर्देश, स्कूल ने शिक्षिका को किया निलंबित

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के एक निजी स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र को कथित रूप से इस्लामिक प्रार्थनाएं याद करने का होमवर्क दिए जाने के आरोप के बाद विवाद खड़ा हो गया है। छात्र के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनके छह वर्षीय बेटे की होमवर्क डायरी में पहला और दूसरा कलमा तथा फातिहा सीखने के निर्देश लिखे गए थे। मामले के सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन ने संबंधित शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। वहीं पूरे प्रकरण की जांच की मांग भी उठने लगी है।
परिवार का कहना है कि बच्चा जब घर पहुंचा तो उसकी होमवर्क डायरी में इस्लामिक प्रार्थनाएं सीखने के निर्देश दर्ज थे। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से आपत्ति जताते हुए कहा कि किसी भी छात्र को उसके धर्म से अलग धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए बाध्य नहीं किया जाना चाहिए। छात्र की आंटी ने दावा किया कि इससे पहले भी डायरी में इसी प्रकार की बातें लिखी गई थीं, जिन्हें बाद में हटा दिया गया था। उनके अनुसार, शुरुआत में स्कूल ने इसे सभी छात्रों के लिए अनिवार्य धार्मिक गतिविधि बताया, लेकिन बाद में इसे गलती बताया गया।
मामले ने पकड़ा राजनीतिक रंग
घटना सामने आने के बाद मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया। भाजपा नेताओं ने छात्र के परिवार से मुलाकात कर स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों को धार्मिक शिक्षा दी जा रही थी। पूरे मामले की विस्तृत जांच होनी चाहिए।
स्कूल ने की विभागीय कार्रवाई
विवाद बढ़ने के बाद स्कूल प्रशासन ने संबंधित शिक्षिका शेख आयशा परवीन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। स्कूल की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि उन्हें भविष्य में नौकरी के लिए आवेदन करने से भी स्थायी रूप से अयोग्य घोषित किया गया है।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।









