हरिद्वार में बस-पिकअप की भीषण टक्कर: मां-बेटे समेत तीन की मौत, चार की हालत गंभीर

1 घंटा पहले
मां-बेटे समेत तीन की मौत, चार की हालत गंभीर

हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के रोडवेज बस और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप में सवार दो लोग फ्लाईओवर से नीचे जा गिरे।

पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे टनकपुर डिपो की उत्तराखंड रोडवेज बस नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर जा रही थी। इसी दौरान फ्लाईओवर के पास सामने से आ रहे पिकअप वाहन से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही श्यामपुर पुलिस और अन्य टीमें मौके पर पहुंचीं तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

अस्पताल ले जाते समय महिला ने तोड़ा दम

सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय हरिद्वार पहुंचाया गया। इलाज के दौरान अहान (18) पुत्र शराफत निवासी बड़ापुर, नजीबाबाद और एक अज्ञात करीब 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल शराफत और उनकी पत्नी शबाना को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में शबाना ने भी दम तोड़ दिया।

घायलों का इलाज जारी

हादसे में घायल अन्नू, सोनी लाल और शमीम सहित अन्य का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। पुलिस ने तीनों बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।