उद्धव का भाजपा पर तीखा हमला: BJP को बताया 'बाबर जनता पार्टी', स्वार्थ के लिए सांसदों ने बदला दल

1 घंटा पहले
BJP को बताया 'बाबर जनता पार्टी', स्वार्थ के लिए सांसदों ने बदला दल

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी छोड़कर एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हुए छह सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की है। मराठवाड़ा दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि देश में कानून का राज होने पर इन सांसदों को अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद विकास के लिए नहीं, बल्कि निजी स्वार्थ के चलते दल बदलकर गए हैं।

परभणी और धाराशिव में आयोजित जनसभाओं के दौरान उद्धव ठाकरे ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का भी उल्लेख किया। उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पहले 'मंदिर वहीं बनाएंगे' का नारा दिया गया और अब उसी मंदिर में कथित लूट की बातें सामने आ रही हैं। उन्होंने भाजपा को 'बाबर जनता पार्टी' बताते हुए कहा कि राम मंदिर हिंदुओं की आस्था का केंद्र है और इस तरह के आरोप गंभीर चिंता का विषय हैं।

महाराष्ट्र धर्म को कमजोर करने की कोशिश

धाराशिव की सभा में उद्धव ठाकरे ने कहा कि यदि भाजपा के पास पहले से बहुमत है तो फिर उनके सांसदों को अपने साथ ले जाने की आवश्यकता क्यों पड़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह केवल राजनीतिक दल-बदल नहीं, बल्कि महाराष्ट्र, शिवसेना और मराठी अस्मिता को कमजोर करने की सुनियोजित रणनीति है। उनके अनुसार, शिवसेना को तोड़ने का उद्देश्य महाराष्ट्र धर्म और छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत को कमजोर करना है।

'ऑपरेशन देवेंद्र' का लगाया आरोप

परभणी की सभा में उद्धव ठाकरे ने छह सांसदों के दल-बदल को 'ऑपरेशन देवेंद्र' करार दिया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व पहले अपने ही सीनियर लीडर्स को कमजोर करता है। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान, नितिन गडकरी और देवेंद्र फडणवीस का उदाहरण देते हुए कहा कि पार्टी के भीतर भी नेतृत्व को सीमित करने की राजनीति चल रही है। उनके अनुसार, शिवसेना को तोड़ने के पीछे भी व्यापक राजनीतिक रणनीति काम कर रही है।

22 जून को छह सांसद हुए थे शिंदे गुट में शामिल

गौरतलब है कि 22 जून को लोकसभा में शिवसेना (यूबीटी) के नौ में से छह सांसद पार्टी छोड़कर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए थे। इसके बाद लोकसभा में शिंदे गुट के सांसदों की संख्या बढ़कर 13 हो गई।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।