बॉबी देओल ने वैभव सूर्यवंशी को दी खास सलाह: बोले- लोगों की बातों पर नहीं, अपने खेल पर ध्यान दें

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी की जमकर सराहना की। उन्हें भविष्य के लिए महत्वपूर्ण सलाह दी है। उन्होंने कहा कि वैभव असाधारण प्रतिभा के धनी खिलाड़ी हैं। जिस उम्र में उन्होंने क्रिकेट जगत में अपनी पहचान बनाई है। वह बेहद प्रेरणादायक है। बॉबी ने कहा कि जब कोई खिलाड़ी लगातार शानदार प्रदर्शन करता है तो उसे प्रशंसा के साथ-साथ आलोचना और ईर्ष्या का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि खिलाड़ी बाहरी शोर को नजरअंदाज करते हुए केवल अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करे।
एक इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी एक दुर्लभ प्रतिभा हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई खिलाड़ी मैदान पर लगातार शानदार प्रदर्शन करता है तो दुनिया भर की निगाहें उस पर टिक जाती हैं। सफलता के साथ प्रतिस्पर्धा और जलन भी बढ़ती है। ऐसे समय में मानसिक मजबूती सबसे बड़ी ताकत होती है। उन्होंने कहा कि वैभव को लोगों की बातों या सोशल मीडिया की प्रतिक्रियाओं पर ध्यान देने के बजाय अपने प्रदर्शन और तैयारी पर फोकस बनाए रखना चाहिए। बॉबी ने यह भी कहा कि वह वैभव की बल्लेबाजी से बेहद प्रभावित हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि हालिया मुकाबले में वैभव के 97 रन पर आउट होने से उन्हें व्यक्तिगत रूप से निराशा हुई थी। अभिनेता ने बताया कि वह मैच अपने मोबाइल फोन पर देख रहे थे। शतक की उम्मीद कर रहे थे।
रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहे हैं वैभव
वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में रिकॉर्डों की नई इबारत लिख रहे हैं। उन्होंने महज 440 गेंदों में आईपीएल करियर के 1000 रन पूरे कर सबसे कम गेंदों में यह उपलब्धि हासिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम था। जिन्होंने 545 गेंदों में यह आंकड़ा छुआ था। इसके अलावा वैभव एक आईपीएल सीजन के पावरप्ले में 500 से अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने पावरप्ले में 233 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 521 रन बनाकर डेविड वॉर्नर का पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। वहीं, केवल 23 पारियों में 1000 रन पूरे कर वह सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं।
युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बने वैभव
क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी की उपलब्धियां भारतीय क्रिकेट के भविष्य की मजबूत तस्वीर पेश करती हैं। कम उम्र में जिस आक्रामक अंदाज, आत्मविश्वास और निरंतरता के साथ उन्होंने प्रदर्शन किया है। उसने उन्हें देश के सबसे चर्चित युवा खिलाड़ियों में शामिल कर दिया है। बॉबी देओल की सलाह भी इसी दिशा में संकेत देती है कि प्रतिभा को लंबी सफलता में बदलने के लिए मानसिक संतुलन और खेल पर एकाग्रता सबसे महत्वपूर्ण होती है।
अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर
ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।









